राम मंदिर के ट्रस्टियों से पूछताछ
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी करने के मामले की जांच के लिए बनी विशेष जांच टीम यानी एसआईआटी को अंतिम रिपोर्ट देने के लिए 15 दिन का और समय दिए जाने के बाद उसने जांच तेज कर दी है। एसआईटी की टीम फिर से अयोध्या पहुंची और ट्रस्टियों से पूछताछ की। विवादों में घिरे ट्रस्टी अनिल मिश्रा से गुरुवार को एक बंद कमरे में पूछताछ की गई। अनिल मिश्रा से पूछताछ के समय आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को कमरे के बाहर बैठाया गया था। एसआईटी को बाद में उनसे पूछताछ करनी थी। इससे पहले रविवार को ट्रस्ट...