Ramesh Bais

  • स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बनना चाहिए: शिन्दे

    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में जी-20 परिषद के पर्यावरण एवं जलवायु स्थिरता पर कार्य समूह की तीसरी बैठक की शुरुआत रविवार को 'जी-20 तटीय सफाई' अभियान के साथ हुई। राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने जी-20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ समुद्र तट की सफाई करने का शपथ लिया। इस अवसर पर शिंदे ने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन मे परिवर्तित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में, केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey), राज्य के पर्यटन मंत्री एवं मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat...

  • महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस आज लेंगे शपथ

    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) शनिवार को यहां पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.वी. गंगापुरवाला (S.V. Gangapurwala) दोपहर करीब 12.40 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), उनके कैबिनेट सहयोगियों, प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में नए राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे।  ये भी पढ़ें- http://भुखमरी के साथ आतंक की आग में जल रहा पाकिस्तान, हमले में 4 लोगों की मौत, 18 घायल झारखंड के राज्यपाल रह चुके 75 वर्षीय बैस को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) द्वारा...

  • झारखंड सरकार ने राज्यपाल रमेश बैस को सम्मानित किया

    रांची। झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री आवासीय परिसर कांके रोड रांची में राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई। भावपूर्ण वातावरण में राज्यपाल श्री बैस को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren), झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख ने सप्रेम पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक अभिभावक के रूप में आदरणीय श्री रमेश बैस जी का मार्गदर्शन राज्य को हमेशा मिलता रहा। महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने पर झारखण्ड...

  • झारखंड में नगर निकाय चुनाव का मार्ग प्रशस्त

    रांची। झारखंड के 49 नगर निकायों में चुनाव कराने की राह प्रशस्त हो गई है। राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने नगर निकायों (Municipal Elections) में मेयर (mayor) और अध्यक्ष पदों (chairman) के लिए एकल आरक्षण (Reservation) से संबंधित झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में पारित कराए गए संशोधन विधेयक (Amendment Bill) को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने नगरपालिका (संशोधन) विधेयक-2022 को पिछले साल ही राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा था। माना जा रहा है कि अब राज्य सरकार द्वारा नए कानून को नोटिफाई किए जाने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई जा सकती है। संभावना...

  • तमिलनाडु भाजपा नेता राधाकृष्णन बने झारखंड के राज्यपाल

    चेन्नई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोयंबटूर से पूर्व सांसद सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) झारखंड (Jharkhand) के नए राज्यपाल (Governor) हैं। उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में रमेश बैस (Ramesh Bais) का स्थान लिया है। ब्यास को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। राधाकृष्णन तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे। वह 1998 और 1999 के आम चुनावों में दो बार लोकसभा के सदस्य रहे। उन्होंने 1998 में 1,50,000 मतों के अंतर से और 1999 के आम चुनावों में 55,000 मतों से जीत हासिल की। 2014 के आम चुनाव में सी.पी. राधाकृष्णन ने डीएमके या...

  • विवादों के लिए याद रहेगा झारखंड गवर्नर रमेश बैस का कार्यकाल

    रांची। झारखंड के राज्यपाल (Jharkhand Governor) रमेश बैस (Ramesh Bais) का तबादला महाराष्ट्र हो गया है। झारखंड में दसवें राज्यपाल के तौर पर बैस का करीब एक साल आठ महीने का कार्यकाल राजनीतिक विवादों के लिए याद किया जाएगा। तकरीबन एक दर्जन से भी ज्यादा मौकों पर राज्यपाल रमेश बैस और राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार के बीच विवाद, टकराव और परस्पर असहमति के हालात बने। एक तरफ जहां राज्यपाल ने झारखंड में ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी के गठन के मुद्दे पर राज्य सरकार द्वारा उनके अधिकारों के अतिक्रमण की शिकायत केंद्र तक पहुंचाई, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री...

  • रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल (Governor) भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu ने रविवार को उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर रमेश बैस (Ramesh Bais) को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्रीमती मुर्मू ने रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। श्री बैस इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे। राष्ट्रपति ने श्री कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित...

  • सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध

    रांची। पारसनाथ पहाड़ी (Parasnath hill) सम्मेद शिखर (Sammed Shikhar) और उसकी तराई में स्थित मधुवन को पर्यटन स्थल घोषित करने की अधिसूचना वापस लेने की मांग पर रांची में जैन समाज के लोगों ने मंगलवार को विशाल मौन जुलूस के साथ राजभवन मार्च किया। जैन समाज ने राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) को अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि जैनियों के इस सर्वोच्च तीर्थस्थल को पर्यटन स्थल बनाने से यहां की पवित्रता भंग होगी। देश-विदेश के जैन धर्मावलंबी चाहते हैं कि इसे तीर्थस्थल ही बनाए रखा जाए। मौन जुलूस रांची के अपर...

और लोड करें