Ramgarh assembly

  • झारखंड: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    रामगढ़। झारखंड की रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Assembly) सीट के लिए सोमवार को हो रहे उपचुनाव (bypoll) में सुबह नौ बजे तक 15.19 फीसदी मतदान हुआ। रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ में शुरुआती दो घंटे में 15.19 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, रामगढ़ में 14 निर्दलीय सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना...

  • 2024 में भाजपा के लिए हेमंत सोरेन सबसे बड़ी चुनौती

    रांची। वर्ष 2023 और 2024 झारखंड के लिए सियासी नजरिए से बेहद अहम साल साबित होने वाले हैं। अभी 2023 की शुरूआत हुई है और राज्य की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल में सरगर्मी घुल गई है। आने वाले तीन-चार महीनों के भीतर राज्य में 49 नगर निकायों के चुनाव संभावित हैं। वर्ष 2024 के पूर्वार्ध में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और उत्तरार्ध यानी नवंबर-दिसंबर में झारखंड विधानसभा के भी चुनाव कराए जाएंगे। इन सभी चुनावों के समीकरण बहुत हद तक इस फैक्टर पर तय होंगे कि एनडीए और यूपीए- दोनों खेमों के...

  • रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना मंगलवार को

    रांची। झारखंड (Jharkhand) में पक्ष-विपक्ष के सियासी खेमे एक और चुनावी अग्नि परीक्षा के लिए तैयार हो चुके हैं। रांची से सटे रामगढ़ विधानसभा की सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव (by-election) के लिए अधिसूचना (notification) 31 जनवरी को जारी होगी और इसके साथ ही नामांकन (nomination papers) के पर्चे भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य में 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद यह पांचवां उपचुनाव है। 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहलेइस उपचुनाव को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। इस सीट पर 2019 में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस...