Rashtriya Bal Puraskar 2024

  • राष्ट्रपति ने दिए बाल पुरस्कार

    नई दिल्ली। गुरुवार, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। सात श्रेणियों में बाल पुरस्कार दिए गए हैं। इसमें कला व संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य, खेल कूद और पर्यावरण शामिल हैं। खेल कूद श्रेणी में सबसे चर्चित तीन साल के अनीश सरकार रहे, जो फिडे यानी वर्ल्ड चेस फेडरेशन रैंकिंग...