रेजीनगर में लड़ेगा ममता का उम्मीदवार
कोलकाता। नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के चुनाव मैदान से हटने के बाद रेजीनगर सीट पर भी ममता के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी के मैदान से हटने की खबर आ रही थी लेकिन उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि वे चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसके साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनको खतरा है और सुरक्षा चाहिए। इससे पहले शनिवार सुबह 10 बजे उन्होंने चुनाव से हटने का ऐलान किया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद ही दोपहर एक बजे यूटर्न ले लिया। रबीउल ने सुबह हटने का ऐलान करते वक्त पार्टी का पुराना चुनाव चिह्न...