Research and Development

  • एक लाख करोड़ का रिसर्च फंड

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रिसर्च एंड डेवलपमेंट के एक बड़े फंड का ऐलान किया। उन्होंने दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव में देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट यानी आरएंडडी के इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपए की रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम फंड लॉन्च किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ने कहा कि भारत अब केवल प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता नहीं रह गया है, बल्कि प्रौद्योगिकी के जरिए बदलाव में अग्रणी बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया का सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रकचर भारत के पास है।...