Result

  • झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।   वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 82.92 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं। इस वर्ष की टॉपर लिस्ट में विज्ञान संकाय में धनबाद के एमडी मुस्तफा अंसारी ने 489 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पलामू...

  • सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.70 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम 4 बजे जारी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।   सीबीएससी ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिलॉकर ऐप और उमंग ऐप पर भी जारी कर दिए हैं। इसके माध्यम से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है, जो कि पिछले...