रिटायर अधिकारियों पर भी लागू होगी आचार संहिता
नई दिल्ली। अगले साल फरवरी में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहित को लेकर चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है। आयोग ने कहा है कि आगे से हर चुनाव में आचार संहिता सिर्फ मौजूदा सरकारी कर्मचारियों पर ही नहीं लागू होगी, बल्कि रिटायर हो चुके अधिकारियों पर भी लागू होगी। आयोग ने कहा है कि रिटायर होकर फिर से सरकार के लिए काम कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी आचार संहिता लागू होगी। बताया जा रहा है कि आयोग ने यह फैसला कुछ लोगों पर सरकारी पद के गलत इस्तेमाल की शिकायतों...