कश्मीर में फंसा रोपवे, तीन सौ लोग निकाले गए
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला में स्थित दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे, गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई। इससे करीब तीन सौ पर्यटक इसमें फंस गए। हालांकि देर शाम तक बचाव अभियान चला कर सबको सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब रोपवे के सभी केबिन अचानक रुक गए। इन पर तीन सौ से ज्यादा पर्यटक बैठे थे। सभी बीच हवा में फंस गए। बचाव के लिए सेना को बुलाया गया। सेना की ओर से बताया गया कि, हवा में 65 केबिन फंसे थे। एक केबिन में अधिकतम छह लोग बैठ सकते...