Russia News

  • रूसी-सीरियाई हवाई हमलों में सीरिया में 30 आतंकवादी मारे गए

    दमिश्क। सीरिया और रूस ने संयुक्त हवाई हमलों (Air Strike) में देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांतों इदलिब और लताकिया के ग्रामीण इलाकों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में 30 आतंकवादी मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया आउटलेट अल-वतन ऑनलाइन के हवाले से बताया कि हवाई हमले चरमपंथी विद्रोही समूहों के ठिकानों पर किए गए। हालांकि, इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है। सीरियाई और रूसी सेनाओं ने इस क्षेत्र में अपने सैन्य अभियान (Military Operations) तेज कर दिए हैं। यह क्षेत्र विद्रोही समूहों का एक मजबूत गढ़ बना हुआ है। ये हवाई हमले ऐसे समय में...

  • यूक्रेन के सैनिक कर रहे नए हमले की तैयारी

    मॉस्को/कीव। यूक्रेनी सेना (Ukrainian Soldier) ने पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 92 बस्तियों पर नियंत्रण कर लिया है। ये दावा राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के बयान पर अब रूस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। रूस के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन के सैनिक, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अपनी स्थिति को बदल रहे हैं, ताकि एक नए हमले को अंजाम दिया जा सके। रूस के रक्षा मंत्रालय (Ministry Of Defence) के मुख्य सैन्य-राजनीतिक निदेशालय के उप प्रमुख अप्टी अलाउदिनोव ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना स्थिति पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।...

  • रूसी राष्‍ट्रपत‍ि पुतिन ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को भारत की आजादी के 78वें वर्ष पर राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को बधाई दी और आजादी के बाद भारत व‍िकास यात्रा की सराहना की। उन्‍होंने कहा क‍ि उनका देश दोनों देशों के बीच संबंधों को बहुत महत्व देता है। एक अन्य बयान में, रूसी विदेश मंत्रालय ने भी दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि  विश्व मंच पर अब भारत की आवाज प्रमुखता से सुनी जाती है। पुतिन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi...

  • हाथरस त्रासदी: पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी को भेजा शोक संदेश

    मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भगदड़ के दौरान बड़ी संख्या में हुई मौतों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शोक संदेश भेज कर संवेेदना जताई है। पुतिन ने अपने शोक संदेश में कहा, "सम्माननीय राष्ट्रपति महोदया, सम्माननीय प्रधानमंत्री महोदय, कृपया उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। कृपया मेरी ओर से मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करें और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें। रूसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने...

  • रूसी उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव हिरासत में

    मॉस्को। रूसी जांच समिति ने बताया कि रूस के उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव (Timur Ivanov) को बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत (Custody) में लिया गया है। रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा रूसी संघ के उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव (Timur Ivanov) को आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 290 के भाग 6 (रिश्वत लेने) के तहत अपराध करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। मामले में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मामले में जरूरी जांच कार्रवाई की जा रही है। Timur Ivanov Custody क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry Peskov) ने...

  • मॉस्को आतंकी हमले पर अब भी कई सवाल बने हुए हैं: पुतिन

    मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा है कि मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमला कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा किया गया था, लेकिन कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। पुतिन ने सोमवार को आतंकवादी हमले (Terrorist Attack) के बाद उठाए गए कदमों पर एक बैठक में कहा हम जानते हैं कि अपराध कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने किया, जिनकी विचारधारा से इस्लामी दुनिया खुद लड़ रही है। Vladimir Putin रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यह पहले से ही पता है कि आतंकवादी हमले को किसने अंजाम दिया, लेकिन अब "हमें ये जानने में दिलचस्पी है कि हमले...

  • रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, 5 लोगों की मौत

    कीव। यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों (Drone Attack) में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले में लगभग 26 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा रूस ने मिसाइलों से दक्षिणी जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेन के सबसे बड़े हाइड्रोइलेक्ट्रिक स्टेशन निप्रोहेस (Hydroelectric Station Dnieper) को निशाना बनाया। Russia Drone Attack इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। पश्चिमी खमेलनित्सकी क्षेत्र में दो लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। हमले से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई...

  • पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद

    मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में भाषण देते हुए नागरिकों को धन्यवाद दिया। चुनाव आयोग ने मतगणना में उन्हें देश का फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर होते हुए दिखाया है। Vladimir Putin रविवार रात अपने समर्थकों के समक्ष बोलते हुए पुतिन ने कहा कि चुनाव में उनकी जीत से रूस ओर मजबूत व प्रभावशाली बनेगा। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहेे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया। पुतिन ने जोर देकर कहा कि "देश में शक्ति का एकमात्र स्रोत रूसी लोग...

  • रूस ने यूक्रेन के शहरों पर किया हमला 7 की मौत

    कीव। रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बुधवार को हमले लिए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 15 घायल (Injured) हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने निप्रॉपेट्रोस, डोनेट्स्क, खारकिव और खेरसॉन क्षेत्रों में नागरिकों के हताहत होने की सूचना दी। Russia Missile Attack सेना ने बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) और ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस की यात्रा के दौरान रूस ने ओडेसा शहर के बंदरगाह को मिसाइल से निशाना बनाया। हमलों में पांच...

  • रूस से 207 बंदी यूक्रेन लौटे: ज़ेलेंस्की

    Vladimir Zelensky :- यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्‍लाद‍िमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि 207 यूक्रेनी बंदी रूस से घर लौट आए। ज़ेलेंस्की ने बुधवार को टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा हमारे लोग वापस आ गए हैं। उनमें से 207 लोग हैं। चाहे कुछ भी हो हम उन्हें घर लौटाएंगे। उन्होंने पकड़े गए यूक्रेनियनों को मुक्त कराने के प्रयासों के लिए यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के प्रमुख, किरिलो बुडानोव, राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख, एंड्री यरमक और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस बीच, यरमैक ने टेलीग्राम पर कहा कि रिहा किए गए सैनिकों ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों, नेशनल...

  • यूक्रेन से दागी गई मिसाइल की चपेट में आया विमान

    Russia Plane Accident :- रूस की जांच समिति ने कहा है कि आईएल-76 सैन्य विमान पर यूक्रेन के खार्कोव क्षेत्र से लॉन्च की गई मिसाइल से हमला किया गया था। एक टेलीग्राम पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि समिति ने शुक्रवार को कहा कि जांच से पता चला है कि आईएल-76 विमान को निशाना बनाने के लिए जिस एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था, वह खार्कोव क्षेत्र के लिपत्सी गांव में स्थित था। इसमें कहा गया है कि बेलगोरोड में विमान के दुर्घटनास्थल पर दस्तावेज पाए गए, जो मारे गए यूक्रेनी सैन्यकर्मियों के हैं। इस बीच, रूसी...

और लोड करें