पुतिन ने पांच लाख रूसी सैनिकों को मरवा दिया!
कभी रूस भी महाशक्ति हुआ करता था! मगर मात्र एक नेता पुतिन के कारण उसने भी वह गंवा दिया है जो महाशक्ति की शान थी। बुधवार को ब्रितानी खुफिया एजेंसी (GCHQ) की प्रमुख ने चौंका दिया। बताया कि पिछले चार वर्षों में कोई पांच लाख रूसी सैनिकों ने जान गंवाई! सोचें, इस संख्या पर। पहले निर्वासित रूसी मीडिया संस्थानों का अनुमान 3.52 लाख मौतों का था। इन संस्थानों का आधिकारिक मृतक उत्तराधिकार (प्रोबेट) अभिलेखों के आधार पर अनुमान था। पर ब्रिटेन की खुफिया प्रमुख ऐन कीस्ट-बटलर के अनुसार यूक्रेन आक्रमण के बाद से रूस लगभग पांच लाख रूसी सैनिक गंवा...