सबरीमाला मंदिर मामले में फैसला सुरक्षित
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ ने सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर होने वाले भेदभाव और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े अन्य मामलों में सुनवाई पूरी कर ली है। अदालत ने सात अप्रैल से सुनवाई शुरू की थी। गुरुवार, 14 मई को सुनवाई पूरी करके अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में नौ जजों की संविधान बेंच ने 16 दिन तक केंद्र सरकार, धार्मिक संगठनों और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनीं। कोर्ट धार्मिक स्वतंत्रता, अनुच्छेद 25 और 26 के दायरे, संवैधानिक नैतिकता और धार्मिक...