‘संचार साथी’ ऐप पर पीछे हटी सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हर स्मार्टफोन में ‘संचार साथी’ ऐप प्री इंस्टाल करने का आदेश वापस ले लिया है। सरकार के इस फैसले का भारी विरोध हो रहा था। विपक्ष इसे जासूसी का प्रयास बता रहा था तो स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने भी इसका विरोध किया था। विरोध की वजह से पहले सरकार ने कहा कि यूजर चाहें तो इसे डिलीट कर सकते हैं। लेकिन उसके एक दिन बाद बुधवार को केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन पर 'संचार साथी' एप के प्री इंस्टॉलेशन के फैसले को वापस ले लिया। दूरसंचार विभाग ने कहा कि ‘संचार साथी’ ऐप की...