संयुक्त किसान मोर्चा ने की बैठक
kisan andolan: जैसे जैसे केंद्र सरकार और किसानों की वार्ता का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे किसान संगठनों की सक्रियता बढ़ रही है। रविवार, दो फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा यानी एसकेएम की एक अहम बैठक मोहाली में हुई। बैठक के बाद किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल व रमिंदर पटियाला ने प्रेस कांफ्रेंस किया और बताया कि पंजाब व हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों को एकता मीटिंग के लिए 12 फरवरी का न्योता दिया गया है। हालांकि अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। एसकेएम की...