कांग्रेस सांसदों की बैठक, थरूर नहीं पहुंचे
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र में पहली बार कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई। शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। इसमें शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसदों की मौजूदगी से लेकर उनके कामकाज की समीक्षा हुई। तिरूवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर इस बार भी बैठक में शामिल नहीं हुए। इससे पहले 30 नवंबर को कांग्रेस की एक रणनीतिक बैठक में भी थरूर शामिल नहीं हुए थे। बहरहाल, शुक्रवार को हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में पार्टी के नेता और...