satellite

  • इसरो ने सबसे भारी सेटेलाइट लॉन्च किया

    बेंगलुरू। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने अमेरिका के छह टन से ज्यादा वजन के सेटेलाइट को लॉन्च किया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो ने बुधवार सुबह एलवीएम3-एम6 रॉकेट से अमेरिकी सेटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लॉन्च किया। 61 सौ किलो वजन वाला ब्लूबर्ड, भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सेटेलाइट है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पहले, नवंबर में एलवीएम3-एम5 कम्युनिकेशन सेटेलाइट लॉन्च किया गया था, जो...

  • लॉन्च हुआ सबसे भारी सेटेलाइट

    नई दिल्ली। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने रविवार को करीब साढ़े चार टन का सेटेलाइट सीएमएस 03 लॉन्च किया है। यह भारतीय नौसेना की संचार क्षमताओं को बेहतर बनाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने रविवार, दो नवंबर को शाम पांच बज कर 26 मिनट पर 44 सौ किलो का सेटेलाइंट लॉन्च किया। यह भारत की जमीन से जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट यानी जीटीओ तक लॉन्च होने वाला सबसे भारी सेटेलाइट है। ये नौसेना की संचार क्षमताओं को और मजबूत करेगा। गौरतलब है कि जीटीओ एक अंडाकार ऑर्बिट है। रॉकेट ने...