राहुल गांधी का ‘सत्याग्रह’
क्या राहुल गांधी के पास समाधान है? सत्ता पक्ष ने आवाम के मसलों को नजरअंदाज किया है, तो विपक्ष ने उनके हल की नीतियां तैयार करने में कितनी मशक्कत की है, और उसका नतीजा क्या रहा है? राहुल गांधी की “देश भर में अपने हक के लिए लड़ रहे” लोगों के संघर्षों को एक मंच पर लाने की पहल सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने वेबसाइट लॉन्च की है, और कहा है- “आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूं, करुंगा- संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां...