एससी, एसटी एक्ट पर सुनवाई से इनकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी, एसटी के उत्पीड़न को रोकने के लिए बने कानून की समीक्षा की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। एक जनहित याचिका के जरिए इस कानून की कई धाराओं की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी। याचिका में इस कानून को संविधान का उल्लंघन बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें सजा की दर बहुत कम...