विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिलेगा नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम। मेडिसिन या फिजियोलॉजी के क्षेत्र में साल 2024 के लिए नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया गया है। अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मेडिकल के क्षेत्र में योगदान के लिए 2024 का नोबेल प्राइज दिया जाएगा। स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने सोमवार को माइक्रो आरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में योगदान देने वाले विजेताओं के नाम का ऐलान किया। वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को पुरस्कार के रूप में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर की राशि दी जाएगी। दरअसल, एम्ब्रोस और...