हमें इजरायल की तरह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा: गिरिराज सिंह
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इजरायल की तर्ज पर ही भारत में लोगों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिए केंद्रीय मंत्री ने अपनी बात रखी। कहा, “बांग्लादेश से सबक लेना चाहिए और अपने देश की स्थिति को देखते हुए सभी हिंदुओं को इजरायल की तरह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा। इससे पहले गिरिराज सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के...