वैगनर विद्रोह के आरोप में रूसी जनरल गिरफ्तार
Sergey Surovikin :- यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियानों के डिप्टी कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले सप्ताहांत वैगनर समूह द्वारा किए गए विद्रोह में उनकी कथित संलिप्तता के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। हालाकि उनकी गिरफ़्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जनरल, जो एयरोस्पेस फोर्सेज के कमांडर भी हैं, को 24 जून के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया। उसी दिन वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने सशस्त्र विद्रोह शुरू किया था। जब जनरल के ठिकाने के बारे में पूछा गया, तो...