अब सेवा तीर्थ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय
नई दिल्ली। राजभवनों का नाम बदल कर लोकभवन करने के साथ साथ अब प्रधानमंत्री कार्यालय की इमारत का नाम सेवा तीर्थ करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को यह जानकारी आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, 'सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव हो रहा है। सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे हैं। ये बदलाव प्रशासनिक नहीं, सांस्कृतिक है'। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया था। उससे पहले 2016 में रेस कोर्स रोड का नाम बदल कर लोक...