शंकराचार्य के खिलाफ आरोप वाले पीछे हटे
नई दिल्ली। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ अपने बटुकों का यौन शोषण करने के आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी अपने आरोपों से पीछे हट गए हैं। उन्होंने मंगलवार को फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा, ‘जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने दबाव बनाकर उनसे अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था’। गौरतलब है कि जब मुकदमा दर्ज कराया गया था उस समय भी ऐसी बातें सामने आई थीं। बहरहाल, आशुतोष ब्रह्मचारी ने वीडियो में दावा किया है कि उन्हें गुमराह कर इस मामले में शामिल...