Shankaracharya Avimukteshwaranand

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत मंजूर

    प्रयागराज। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी की जमानत इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है। बुधवार को उनकी जमानत मंजूर करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि आरोपपत्र दाखिल होने तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। हाई कोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने दोपहर बाद करीब पौने चार बजे यह फैसला सुनाया। गौरतलब है कि शंकराचार्य के ऊपर आश्रम के बटुकों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। बहरहाल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत देते हुए शर्तें भी लगाई हैं। सबसे अहम शर्त यह है कि दोनों पक्ष यानी शंकराचार्य और...

  • संयोग, प्रयोग या साजिश है?

    जिस समय मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू हुई या जिस समय अयोध्या का आंदोलन चला और साधु, संतों पर गोलियां चलीं उस समय सोशल मीडिया नहीं था, निजी टेलीविजन चैनल नहीं थे और अखबारों की पहुंच भी सीमित थी। इसलिए जिनको लड़ना पड़ा, सड़क पर उतर कर लड़ना पड़ा। आज मीडिया और सोशल मीडिया के जमाने में वही लड़ाई नैरेटिव के स्तर पो रही है। अगर इस फैक्टर को विश्लेषण में शामिल करें तो कह सकते हैं कि यूजीसी के नए नियमों और प्रयागराज के कुंभ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए बरताव पर वैसी ही या उससे ज्यादा...

  • शंकराचार्य की तबियत बिगड़ी

    प्रयागराज। माघ मेले में पांच दिन से अनशन पर बैठे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबियत बिगड़ गई है। ठंड की वजह से उनकी तबियत बिगड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि उनको हाई फीवर है। गौरतलब है कि वे रविवार को मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से रोके जाने और शिष्यों के साथ पुलिस के मारपीट करने के बाद से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मौनी अमावस्या का स्नान नहीं किया और शुक्रवार को बसंत पंचमी का स्नान भी नहीं किया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक दिन पहले कहा...