कब है षटतिला एकादशी 25 या 26 जनवरी? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त…
Shattila Ekadashi 2025: जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित षटतिला एकादशी के व्रत का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, जो लोग षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi 2025) के दिन भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हें सुख, शांति, समृद्धि, धन और यश आदि का वरदान मिलता है। एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इस उपाय से साधक को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं साल 2025 में किस दिन षटतिला एकादशी...