शिरोमणि अकाली दल में नया संगठनात्मक बदलाव
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की हरियाणा इकाई को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए घोषणा की कि हरकेश सिंह मोहरी को शिरोमणि अकाली दल का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने लिखा यह बताते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हरकेश सिंह मोहरी को शिरोमणि अकाली दल का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की हरियाणा इकाई के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, हरियाणा प्रदेश के पर्यवेक्षक बलविंदर सिंह भुंडर ने...