सोमवार को शिव भक्ति में डूबे नजर आए अनुपम खेर
मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सोमवार को भगवान शिव से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को भक्ति में डूबी खूबसूरत झलक दिखाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर ‘विजय 69’ फेम अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव, हर हर महादेव।” रील में अनुपम खेर भगवान शिव के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में महाकाल की आरती बज रही है। दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया (Social Media) पर खासा एक्टिव रहते हैं और प्रशंसकों के साथ समय बिताने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं हैं। इससे पहले...