रामलला के दर्शन कर केजरीवाल ने लगाए बड़े आरोप
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवादों के बीच आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल रामलला के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी से उनका मन बहुत आहत हुआ है इसलिए वे दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस चोरी में बड़े बड़ा राक्षस शामिल हैं। साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि पूरी जांच बड़े लोगों के बचाने के इरादे से की जा रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘जिन्होंने महापाप किया, उन्हें कड़ी सजा मिले। एफआईआर दिखावा है। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है’।...