बंगाल में एसआईआर पर आज सुनवाई
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के करीब 91 लाख लोगों के नाम कटे हैं। इनमें से 27 लाख नाम तार्किक विसंगति के आधार पर काटे गए हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के मसले पर सुनवाई होगी और 27 लाख लोगों को मताधिकार से वंचित करने का मुद्दा भी उसमें उठेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह मतदाता सूची फ्रीज होने के खिलाफ नई याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करेगा। इस दौरान...