कंकाल हाज़िर है!
अप्रैल 2026 की सत्ताईस तारीख। स्थान, ओडिशा में क्योंझर ज़िले के गांव मालीपोसी की बैंक शाखा! जीतू मुंडा नाम का एक इंसान (यदि मानें तो) भरी दोपहरी की तेज़ गर्मी में अपने गवाह को लेकर पहुंचा। गवाह था वह कंकाल, जो दो महीने पहले मरी उसकी 56 वर्षीय बहन कालरा मुंडा का था! जीतू मुंडा ने बोरी से कंकाल निकाला। उसे इस भाव हाजिर किया मानों कंकाल बोलेगा कि देख लीजिए, मेरी शिनाख्त करें, मैं शपथ लेकर कहती हूं कि मेरे बैंक खाते में जो 19,300 रुपए जमा हैं, वह मेरे भाई को दें। यमराज व्यवस्था के चित्रगुप्त घबरा गए।...