SN Subramanian

  • शोषण का विचार ही खतरनाक है

    ग्रीस यानी यूनान के ‘एक्सीडेंटल वित्त मंत्री’ रहे यानिस वरौफाकिस ने पुरानी पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को खत्म करके तकनीक की सामंतवादी व्यवस्था, जिसे उन्होंने ‘टेक्नोफ्यूडलिज्म’ नाम दिया है, के स्थापित होने पर एक अद्भुत किताब लिखी है। ‘टेक्नोफ्यूडलिज्मःव्हाट किल्ड कैपिटलिज्म’ नाम से लिखी इस किताब में उन्होंने कहा है कि पूंजीवाद को संचालित करने वाली दो महत्वपूर्ण चीजें समाप्त हो गई हैं। पहली चीज पूंजीवाद का माध्यम यानी मार्केट है, जिसे डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने रिप्लेस कर दिया है और दूसरी चीज पूंजीवाद का इंजन यानी प्रॉफिट है, जिसे पुरानी सामंतवादी व्यवस्था के रेंट यानी लगान ने रिप्लेस कर दिया है।...