सौरव दास के पासपोर्ट पर रोक
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के सह संयोजक और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के पासपोर्ट इस्तेमाल करने पर सरकार ने रोक लगा दी है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सौरव दास को लंदन जाने के क्रम में नई दिल्ली हवाईअड्डे पर रोक दिया गया था। उनका कहना है कि उनके रवाना होने से पांच घंटे पहले उनको एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें जन्मस्थान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इस पर विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'उनके पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान की जानकारी...