दक्षिण भारतीय फिल्म में डेब्यू के लिए तैयार सोनाक्षी सिन्हा
Sonakshi Sinha : बॉलीवुड में ‘दबंग’, ‘तेवर’ जैसी फिल्में देने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री तेलुगू भाषा की फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। ‘जटाधारा’ में सुधीर बाबू भी हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने अभिनेत्री के फिल्म में शामिल होने के संकेत दिए हैं। फिल्म में सोनाक्षी को एक मजबूत और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है। (Sonakshi Sinha) अपकमिंग फिल्म ‘जटाधारा’ के बारे में बता दें, फिल्म का मुहूर्त पूजन...