फॉर्म छह, सात और आठ की अकथ कहानी
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर से जुड़ी गड़बड़ियों की कथा समाप्त ही नहीं हो रही है। हर दिन एक नया अध्याय खुल जा रहा है और इसे ठीक करने की बजाय चुनाव आयोग के अधिकारी हंसी ठिठोली कर रहे हैं। पिछले दिनों एक मतदाता के पहचान पत्र का अनोखा मामला सामने आया। मतदाता का नाम रामहित यादव था, जिसे पहचान पत्र पर ‘राम ने यादव को मारा’ कर दिया गया था। माना जा रहा है कि रामहित को सॉफ्टवेयर ने राम हिट पढ़ लिया और उसका हिंदी अनुवाद ‘राम ने यादव को मारा’ कर दिया। जब यह...