त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट
किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट त्योहारों के मौके पर बढ़ी मांग का लाभ उठाने के लिए आगामी 10 अक्टूबर से 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइंस ने शुक्रवार को बताया कि ये सभी उड़ानें कोलकाता के लिए या कोलकाता से होंगी। ये उड़ानें पश्चिम बंगाल की राजधानी को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, बागडोगरा और पोर्ट ब्लेयर से जोड़ेंगी। बागडोगरा से दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए विशेष उड़ानें उपलब्ध होंगी। इससे त्योहारों के दौरान उत्तर बंगाल के यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे। स्पाइसजेट ने कोलकाता के रास्ते मुंबई और पोर्ट ब्लेयर के बीच हवाई संपर्क प्रदान करने की भी घोषणा...