श्रीलंका की फायरिंग में पांच मछुआरे घायल
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों को लेकर चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब तक मछुआरों को गिरफ्तार करती रही श्रीलंका की नौसेने ने मंगलवार की सुबह भारतीय मछुआरों पर फायरिंग कर दी। श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग में पांच मछुआरे घायल हो गए। ये सभी डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने गए थे। यह द्वीप श्रीलंका के अधिकार में है। गोली चलाने के बाद श्रीलंका की नौसेना इन मछुआरों को ले गई। श्रीलंका के जाफना टीचिंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भारत ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है।...