श्रीनगर एयरपोर्ट पर खंभे से टकराया विमान
श्रीनगर। श्रीनगर हवाईअड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हवाईअड्डे पर विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 225 पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गई। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह नौ बजे बे नंबर छह पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी दो सौ यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद यात्रियों और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से विमान से सुरक्षित उतारा गया। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए...