यूपी में एसएसआर की अवधि पांच दिन बढ़ी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कटने के योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी एसएसआर का समय पांच दिन और बढ़ा दिया है। आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों की मसौदा मतदाता सूची 17 नवंबर को जारी होगी। पहले इसे 12 नवंबर को जारी करना था। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को कहा, ‘भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी, 2027 के आधार पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण...