पीयूष गोयल ने बड़ी हिम्मत दिखाई
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में रहते हैं और इस बार तो राज्यसभा छोड़ कर मुंबई की एक सीट से लोकसभा का चुनाव जीते हैं। वे कॉरपोरेट के चहेते नेता हैं। इसी योग्यता की वजह से वे लंबे समय तक भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे। यह पद उनको विरासत में मिला था। पहले उनके पिता वेद प्रकाश गोयल भी भाजपा के कोषाध्यक्ष थे। यानी वे पीढ़ियों से कॉरपोरेट फ्रेंडली हैं। इसके बावजूद उन्होंने ऐसी बात कही है, जो निश्चित रूप से इस देश के किसी कॉरपोरेट को पसंद नहीं आई होगी। कई लोगों ने तो खुल कर प्रतिक्रिया भी दी और...