चीनी की कमी पर सरकार की सफाई
नई दिल्ली। देश में चीनी की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सफाई दी। केंद्र ने कहा कि सिर्फ इथेनॉल का उत्पादन बढ़ने से देश में चीनी की कमी नहीं हुई है। सरकार ने कहा है कि इसके कई औऱ कारण हैं। माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन की मांग और खराब मौसम के कारण गन्ने से कम चीनी बनने की वजह से भी संकट आया है। चीनी की कमी के कारण पिछले दो हफ्ते में इसके दाम में प्रति किलो 10 रुपए से ज्यादा की बढ़त हुई है। इस बीच सरकार ने चीनी...