सुनेत्रा पवार की एनसीपी का मामला उलझा
एनसीपी का मामला सुलझाने में समस्या यह आ रहा है कि भाजपा की सहयोगी एनसीपी यानी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का विवाद बढ़ गया है। प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे खुल कर सामने आ गए हैं। दोनों सुनेत्रा पवार के राज्यसभा सांसद बेटे पार्थ पवार से परेशान हैं। पार्थ की ताकत तो बढ़ ही रही है लेकिन वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत का उनका तरीका भी पार्टी नेताओं को पसंद नहीं आ रहा है। जो नेता अजित पवार के दोस्त थे उनके साथ भी पार्थ का रवैया अच्छा नहीं है। उन्होंने पार्टी पर कंट्रोल बना लिया है और...