सुवेंदु सरकार का आगाज तो अच्छा है
शपथ ग्रहण के एक हफ्ते के अंदर सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने जो फैसले किए हैं अगर उनको थोड़ी बारीकी से देखें तो उसमें एक तारतम्य नजर आएगा। ऐसा नहीं लगेगा कि फैसले रैंडम हो रहे हैं। वे चूंकि खुद लंबे समय तक सरकार में भी रहे हैं और सरकार के कामकाज को करीब से देखा है तो उनको पता है कि किसी भी नेता या सरकार की मंशा कितनी भी अच्छी हो, उस पर प्रभावी अमल तब तक नहीं हो पाता है, जब तक अधिकारियों और कर्मचारियों यानी नौकरशाही का पूरा समर्थन नहीं मिले। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल...