Swami Prasad Maurya

  • नई पार्टी बनाएंगे, 22 फरवरी को दिल्‍ली में करेंगे घोषणा: स्‍वामी प्रसाद मौर्य

    Swami Prasad Maurya :- समाजवादी पार्टी (सपा) की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद से त्यागपत्र देने के बाद मंगलवार को स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह नई पार्टी गठित करेंगे और 22 फरवरी को राजधानी दिल्ली में इसकी घोषणा करेंगे। मौर्य ने विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया’ गठबंधन को इस देश की आवश्यकता करार देते हुये यह स्पष्ट किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र देने के एक सप्ताह बाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद...

  • स्वामी प्रसाद ने फिर दिया विवादित बयान, हिंदू धर्म को बताया ‘धोखा’

    Swami Prasad Maurya :- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया। उन्होंने हिंदू धर्म को एक धोखा बताया है। उनके इस बयान काफी बवाल मच गया। सत्तारूढ़ दल भाजपा उनके बयान से आग बबूला हो गई है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और ब्राह्मण धर्म को ही हिंदू धर्म कहा जा रहा है। हिंदू धर्म दरअसल, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। हिंदू अगर एक धर्म होता तो वहां दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता। सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद...

  • ’श्रीरामचरितमानस’ पर विवादित बयान, भाजपा समर्थकों का ऐलान- माफी मांगें मौर्य, वरना घुसने नहीं देंगे काशी में

    वाराणसी | Maurya Controversial Remarks: श्रीरामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर देश की राजनीति को गरमाने वाले समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अब मोर्चा खोल दिया है। भाजपा लगातार उनसे उनके बयान के लिए माफी मांगने को कहती दिख रही है, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बात पर अड़े हुए हैं। ऐसे में ये विवाद अब और गहराता जा रहा है। उनके इन बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थक कड़ा रूख अपना रहे हैं और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौर्य को...

  • सपा में शिवपाल और मौर्य का कद बढ़ा

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (सपा-SP) ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) को प्रमुख महासचिव बनाने के साथ ही मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव और स्‍वामी प्रसाद मौर्य को महासचिव बनाया गया है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची साझा की गयी है। सूची के अनुसार फिर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मद आजम...

  • श्रीरामचरित मानस के बाद अखिलेश से मिले मौर्य

    लखनऊ। श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से यहां पार्टी दफ्तर में मुलाकात की। मौर्य दोपहर 12 बजे के आसपास सपा दफ्तर पहुंचे और पार्टी प्रमुख के साथ करीब पौन घंटे तक बैठक की। बैठक के बाद मौर्य ने कहा कि उनकी यह बैठक जाति आधारित जनगणना की मुहिम को तेज करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर थी। यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में श्रीरामचरित मानस पर उनकी विवादित...

  • रामचरितमानसः पिता के बचाव में भाजपा सांसद

    बदायूं (उप्र)। श्रीरामचरितमानस (Ramcharitmanas) के कुछ हिस्सों पर पाबंदी लगाने की मांग करके विवादों से चौतरफा घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का उनकी बेटी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने बचाव किया है। संघमित्रा का कहना है कि उनके पिता ने श्रीरामचरितमानस की जिस चौपाई का जिक्र करते हुए उसे आपत्तिजनक बताया है, उस पर विद्वानों के साथ चर्चा की जानी चाहिए। बदायूं से भाजपा की सांसद संघमित्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रीरामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर उठे...

  • राम के बाद अब मानस पर राजनीति

    भारत में कोई भी चीज राजनीति की परिधि से परे नहीं है और कोई भी चीज इतनी पवित्र नहीं है कि उस पर राजनीति न हो। पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से भारत की राजनीति के केंद्र में भगवान राम रहे हैं। और अब रामचरित मानस पर राजनीति हो रही है। यह भी संयोग है कि जब से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन की तारीख बताई है तब से रामचरित मानस को निशाना बनाना बढ़ गया है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य सरकार के मंत्री चंद्रशेखर ने...

  • शिवपाल ने मौर्य के बयान से असहमति जताई

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर अपनी पार्टी के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के विवादास्पद बयान से असहमति जताते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनका (मौर्य) ‘निजी बयान’ है और हम भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। इसे भी पढ़ेःस्‍वामी प्रसाद मौर्य विदेशी षड्यंत्रकारियों का मुखौटा इटावा जिले के जसवंनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे शिवपाल ने मौर्य के विवादित बयान के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, यह उनका व्यक्तिगत बयान है, न कि...

  • स्‍वामी प्रसाद मौर्य विदेशी षड्यंत्रकारियों का मुखौटा

    बलिया। शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने रामचरितमानस के संबंध में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। स्वामी आनंद स्वरूप ने मौर्य को विदेशी षड्यंत्रकारियों का मुखौटा भी करार दिया। उन्होंने सोमवार रात बलिया के बिल्थरा रोड में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कोई मुसलमान और मौलाना भी हिंदू धार्मिक ग्रंथों के संबंध में अनर्गल टिप्पणी नहीं करता। मौर्य की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा, “सस्ती लोकप्रियता व विशेष समुदाय का वोट हासिल करने...

और लोड करें