प्रियंका चोपड़ा ने स्विस आल्प्स पर पूरा किया ‘बॉलीवुड का सपना
मुंबई। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर शानदार झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आल्प्स की बर्फ से ढकी पहाड़ियों में घूमती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी सेक्शन पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक लंबी जैकेट के साथ नीले रंग की बॉडी हगिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। साझा किए गए वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘क्रेन्स मोंटाना, आल्प्स, स्विट्जरलैंड में अपने बॉलीवुड...