आतंकी संगठनों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगा सीरिया: राष्ट्रपति असद
Bashar Al Assad: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद (Bashar Al Assad) ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठनों से 'पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ' लड़ने का संकल्प लिया। असद ने इस बात पर जोर दिया कि विद्रोहियों के खिलाफ सीरिया की लड़ाई ना केवल राष्ट्रीय हितों बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी जरूरी है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी समाचार एजेंसी सना के हवाले से बताया कि असद ने अराघची से कहा, "आतंकवाद का सामना करना, इसकी संरचना को खत्म करना और इसके स्रोतों को खत्म करना पूरे क्षेत्र...