फिर से नया विवाद! अयोध्या के महंत परमहंस दास को ताजमहल में नहीं मिला प्रवेश, मामला गरमाया
आगरा | Ayodhya Mahant Paramhans Das News: देश में पिछले कई दिनों से धार्मिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन कुछ नया विवाद उभर कर सामने आ जाता है। अब फिर से एक नया विवाद सामने आया है। जिसमें अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास को आगरा स्थित ताजमहल में प्रवेश से रोक दिया गया। जिसके बाद उन्होंने इस तरह के बर्ताव पर नाराजगी जताई है। टिकट लेने के बावजूद रोका गया जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ताजमहल देखने पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने ताजमहल का...