Taj Mahal case

  • ताजमहल मामले में नोटिस जारी

    लखनऊ। ताजमहल पर हिंदू समुदाय की दावेदारी को लेकर एक बार फिर कानून दांवपेंच शुरू हो गया है। इसे भगवान शिव का मंदिर बताते हुए एक याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यानी एएसआई सहित सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। ताजमहल परिसर के भीतर ‘भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय' मंदिर होने का दावा करते हुए यह याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सभी पक्षों को इस मामले में...