भारत में रह पाएंगी तस्लीमा नसरीन
नई दिल्ली। बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन के भारत में ही रहने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन का भारतीय रेजिडेंस परमिट बढ़ा दिया। परमिट मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री से मदद मांगी थी। तस्लीमा नसरीन ने लिखा था- मेरा भारतीय रेजिडेंस परमिट जुलाई में एक्सपायर हो गया है और गृह मंत्रालय उसे रिन्यू नहीं कर रहा है। तसलीमा ने आगे...