लालू ने बड़े बेटे तेजप्रताप को फिर अपनाया
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुए एक निजी विवाद के बाद अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने की घोषणा कर चुके लालू प्रसाद ने चुनाव बाद उनको फिर से अपनाने का ऐलान किया है। बुधवार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर तेजप्रताप ने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा है। लालू यादव इस भोज में पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि वे तेजप्रताप से नाराज नहीं है। इसके साथ ही लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि तेज प्रताप परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के भारतीय जनता पार्टी में जाने के सवाल पर...