third front

  • क्या कोई तीसरा मोर्चा भी बन सकता है?

    अभी राष्ट्रीय राजनीति दो ध्रुवीय हो गई है। एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए है तो दूसरी ओर बिना नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ ब्लॉक है। सोचें, आधिकारिक रूप से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का कोई नेता नहीं है। कोई अध्यक्ष या संयोजक नहीं है। इसका कोई सचिवालय नहीं बन पाया है, जिसकी चर्चा 2023 में हुई थी। तभी इसमें शामिल पार्टियों के नेता आपस में लड़ते रहते हैं कि अमुक व्यक्ति को इसका नेतृत्व दिया जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह भी है कि जैसे कांग्रेस के अंदर राहुल गांधी को सर्वोच्च नेता माना जाता है वैसे ही विपक्षी गठबंधन का नेता...

  • तीसरा मोर्चा बनाने के प्रयास शुरू होंगे

    लोकसभा के बाद हुए कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आए हैं उनसे देश की राजनीति में नया विमर्श भी शुरू हुआ है और ऐसा लग रहा है कि विपक्ष की राजनीति में नए सिरे से ध्रुवीकरण के प्रयास भी शुरू होंगे। हो सकता है कि अभी तुरंत नहीं शुरू हो लेकिन अगले साल होने वाले दो विधानसभा चुनावों के बाद निश्चित रूप से विपक्ष में नया ध्रुवीकरण देखने को मिलेगा। इसका पहला संकेत तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने दिया है। कल्याण बनर्जी ने कहा है कि विपक्षी पार्टियों को अब अगले चुनाव के लिए ममता...